PAK टीम के तूफानी ऑलराउंडर ने कोच Saqlain Mushtaq की बेटी से कर लिया निकाह, जानें क्यों गुपचुप तरीके से रचा ली शादी
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan team all-rounder Shadab Khan Married to Saqlain Mushtaq Daughter with secret way
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan team all-rounder Shadab Khan Married to Saqlain Mushtaq Daughter with secret way
Shadab khan marriage: पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने निकाह कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तानी टीम कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी से शादी की है। इस बात की जानकारी शादाब ने खुद ट्वीटर पर पर दी है। दरअसल, शादाब कोच सकलेन मुश्ताक को अपना मेंटॉर मानते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सिर्फ एक कोच और खिलाड़ी का नहीं बल्कि ससुर और दामाद का हो गया है।
पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने अपनी शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से की हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। शादाब ने सोमवार को एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरा निकाह है, मैं सकलैन मुश्ताक की फैमिली से जुड़ने जा रहा हूं।
Alhamdulilah today was my Nikkah. It is a big day in my life and start of a new chapter. Please respect my choices and those my my wife’s and our families. Prayers and love for all pic.twitter.com/in7M7jIrRE
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) January 23, 2023
शादाब खान ने आगे ट्वीट में लिखा कि ‘मैंने जब से क्रिकेट की शुरुआत की है, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखी है, मेरी होने वाली वाइफ भी यहीं चाहती है। प्लीज मुझे और मेरी वाइफ को थोड़ी प्राइवेसी दीजिए, अगर आप सलामी भेजना चाहते हैं तो मेरे अकाउंट नंबर पर भेज सकते हैं।
शादाब खान पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा हैं। वह तूफानी ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मैच जिताए हैं। वह बल्ले और गेंद से धमाल मचाते हैं। वह पाकिस्तान के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें 14 विकेट लिए हैं। वहीं 53 वनडे मैचों में 70 विकेट और 84 टी20 मैचों में 98 विकेट अपने नाम किए हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: क्या गौतम गंभीर की बराबरी कर पाएंगे रोहित शर्मा, 13 साल बाद फिर बन सकता है इतिहास
आपको बाता दें कि शादाब खान से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस राऊफ और बल्लेबाज शान मसूद ने भी हाल में शादी की है। अब शादाब खान पिछले एक महीने में शादी करने वाले पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर बने हैं। इसके बाद अब फरवरी में शाहीन अफरीदी भी निकाह करेंगे।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: