IND vs NZ: क्या गौतम गंभीर की बराबरी कर पाएंगे रोहित शर्मा, 13 साल बाद फिर बन सकता है इतिहास

india chance clean sweep new zealand after 13 years

india chance clean sweep new zealand after 13 years

IND vs NZ: टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलने इंदौर के होलकर स्टेडियम में उतरेगी। खास बात यह है कि भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी के पास कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने का मौका है। अगर रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर की कप्तानी में इंडिया ने किया था क्लीन स्वीप

बता दें कि 13 साल पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में रोहित के पास भी 13 साल बाद इतिहास को दौहराने का पूरा मौका है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज का वनडे मुकाबला जीत लेती है तो फिर भारतीय टीम 13 साल बाद एक बार फिर न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर देगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1617776604243165185?s=20&t=hNSNguAjlzvow1S7vvf_Xw

2010 में बना था इतिहास

बता दें कि 2010 में कीवी टीम 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर पहुंची थी। तब टीम की कप्तानी गौतम गंभीर को सौंपी गई थी, गंभीर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पांचों वनडे मैच जीते थे। जबकि 1988 में भी भारत ने 4 वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में अब रोहित के पास भी यही मौका है। खास बात यह है कि अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतती है तो वह वनडे रैंकिंग में भी नंबर वन की पोजिशन हासिल कर लेगी।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 57 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि 50 मैचों पर कीवी भारतीयों पर हावी रहे हैं। इसके अलावा एक मैच टाई और 7 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं आज दोनों टीमों के बीच 116 वां वनडे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ