---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: अचानक मैदान पर पहुंचे शाहीन अफरीदी, PCB ने दिया ये अपडेट

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी अचानक मैदान पर दिखने लगे। उन्हें देख हर कोई हैरान हो गया। शाहीन को देख दर्शकों में असमंजस की स्थिति बन गई। थोड़ी देर बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्थिति साफ की। दरअसल, न्यूजीलैंड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी अचानक मैदान पर दिखने लगे। उन्हें देख हर कोई हैरान हो गया। शाहीन को देख दर्शकों में असमंजस की स्थिति बन गई। थोड़ी देर बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्थिति साफ की।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के अनुपलब्ध होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को मैदान के अंदर ड्रिंक ले जाने की अनुमति दी गई। तैय्यब ताहिर ने फील्डिंग के लिए घायल फखर जमां की जगह ली, जबकि कामरान गुलाम हारिस सोहेल की कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में आए। इमाम-उल-हक और नसीम शाह के पहले से ही बीमार होने के कारण पाकिस्तान ने डगआउट में शाहीन की उपलब्धता के लिए अनुरोध किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – क्रिकेट की नई सनसनी: 81 चौके-18 छक्के, 40 ओवर के मैच में खेली 508 रनों की ताबड़तोड़ पारी

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘उन्होंने सब कुछ किया, फिर भी’ Sarfaraz Khan से पहले Suryakumar Yadav को मौका मिलने पर भड़के फैंस

शतक बनाने वाले फखर जमां चोटिल

पीसीबी ने अपडेट देते हुए कहा- “प्लेइंग इलेवन से पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के अनुपलब्ध होने के बाद शाहीन की डगआउट में उपलब्धता को मैच रेफरी ने मंजूरी दे दी है।” फखर की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जलन हो रही थी जबकि हारिस को दर्द हो रहा था। इसलिए दोनों क्रिकेटर फील्डिंग से चूक गए। वे टीम के मेडिकल पैनल की निगरानी में रहे। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां ने अपना आठवां एकदिवसीय शतक बनाया। उन्होंने 122 गेंदों पर 101 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर हारिस ने 25 गेंदों पर 22 रन बनाए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड इस समय सीरीज जीत के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के लिए 50 ओवरों में 281 रनों का लक्ष्य दिया। जमां ने मोहम्मद रिजवान के साथ 161 गेंदों पर 154 रनों की तीसरे विकेट की साझेदारी की।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 13, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola