---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 6 साल बाद वापसी करेगा फिक्सिंग में फंसा बल्लेबाज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 9 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 9 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग मैचों के लिए चयन समिति ने 21 संभावित खिलाड़ियों का नाम दिया है। तीन वनडे 9, 11 और 13 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में खेले जाएंगे। चयनकर्ता पाकिस्तान कप के समापन के बाद और दूसरे टेस्ट के दौरान 16 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे, जो 2-6 जनवरी से खेला जाएगा।

करीब 6 साल बाद वापसी करेंगे शारजील खान

जनवरी 2017 में अपना 25वां और अंतिम वनडे खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शारजील खान का नाम रखा गया है, जबकि 2019 में यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे खेलने वाले शान मसूद को भी संभावितों की सूची में शामिल किया गया है। शारजील स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे थे। उनमें और पीसीबी के बीच कई सालों तक ठनी रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  AUS vs SA: कौन है परफेक्ट बल्लेबाज? डेविड वार्नर ने लिया इन खिलाड़ियों का नाम

https://twitter.com/TheRealPCBMedia/status/1608117855865774080?cxt=HHwWgIC9ve6ql9EsAAAA

---विज्ञापन---

छह खिलाड़ियों को पहली बार मिला कॉल

चयनकर्ताओं ने छह खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने अभी तक एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। इनमें अबरार अहमद, आमेर जमाल, इहसानुल्लाह, कामरान गुलाम, कासिम अकरम और तैय्यब ताहिर का नाम शामिल है। नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल फखर जमां, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी और जाहिद महमूद का नाम संभावित सूची में नहीं है। मोहम्मद हसनैन भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इसके बाद संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट 22 हो गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पीसीबी के चीफ सलेक्टर बनने के बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लेते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए – बल्लेबाज ने मारा 98 मीटर का छक्का, अगली ही गेंद पर बॉलर ने इस तरह लिया बदला, देखें Video

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे की संभावित टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आमेर जमाल, हारिस रऊफ, हसन अली, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, शारजील खान और तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2022 09:17 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola