PAK vs NZ: विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद इस खिलाड़ी ने 20 दिन के अंदर दूसरी बार मांगी माफी

PAK vs NZ Iftikhar Ahmed

PAK vs NZ Iftikhar Ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 का ताज खिसक गया। हालांकि फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए छठे नंबर पर उतरे इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वे एक बार फिर टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दरअसल, इफ्तिखार 72 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 94 रन पर नाबाद रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और आखिरकार पाकिस्तान को इस मुकाबले में 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मैं माफी चाहता हूं पाकिस्तान

इस हार पर अफसोस जताते हुए पाकिस्तान के पावर हिटर ने क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ट्वीट कर कहा- मैं माफी चाहता हूं पाकिस्तान। हमें मैच को सही जगह समाप्त करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं और वनडे में वापसी के लिए आभारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

20 दिनों के अंदर दूसरी बार माफी मांगी

ये दूसरी बार है जब इफ्तिखार शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले 17 अप्रैल को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 में इफ्तिखार ने 24 गेंदों में 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि वे अपनी शानदार पारी के बावजूद तब भी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। एक दिन बाद ही उन्होंने देश से माफी मांगी थी। इस तरह 20 दिनों के अंदर इफ्तिखार ने दूसरी बार माफी मांगी। उनकी शानदार फॉर्म के बाद उन्हें करीब एक साल बाद वनडे में जगह दी गई थी। हालांकि पाकिस्तान ने श्रृंखला 4-1 से जीत ली, लेकिन रविवार की हार के बाद पाकिस्तान की टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर 3 पर आ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ