PAK vs ENG: फाइनल से पहले पाकिस्तान-इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, ICC ने किया बड़ा बदलाव

T20 World Cup 2022 final PAK vs ENG ICC

T20 World Cup 2022 final PAK vs ENG ICC

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी 20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेलेंगी। इस बड़े मुकाबले को लेकर दोनों टीमें बारिश की वजह से टेंशन में हैं, हालांकि अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें खुशखबरी दे दी है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल में परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आईसीसी ने अपनी प्लेइंग कंडीशन में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व डे पर 2 के बजाय 4 घंटे मिलेंगे

ICC ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) ने खेल परिस्थितियों के खंड 13.7.3 में दो घंटे के मूल प्रावधान से रिजर्व डे पर एडिशनल प्लेइंग टाइम को बढ़ाकर चार घंटे कर दिया है। आईसीसी ने पुष्टि की कि मैच को पूरा करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यानी रिजर्व डे पर मैच दो घंटे में भी पूरा नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को 2 घंटे एक्स्ट्रा मिलेंगे। इस तरह मैच पूरा करने के लिए रिजर्व डे पर कुल 4 घंटे मिलेंगे।

विज्ञापन

बारिश की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने रविवार और सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार 14 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। बारिश की संभावना भले ही 95% से घटकर 75% हो गई हो, लेकिन रविवार को शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना अभी भी 65% है। आईसीसी ने यह भी कहा है कि नॉकआउट चरण में एक मैच के लिए प्रति पक्ष कम से कम 10 ओवर की आवश्यकता होती है। निर्धारित दिन पर मैच को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

मैच पूरा कराने का हर संभव प्रयास

आईसीसी ने बयान में कहा- “रविवार को मैच को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ओवरों में किसी भी आवश्यक कमी के साथ और रविवार को मैच बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम ओवरों की गेंदबाजी नहीं होने पर ही मैच रिजर्व डे में जाएगा।” रिजर्व डे पर खेल दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा और निर्धारित मैच के दिन से खेल जारी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ