World Cup 2023: टीम इंडिया लेकर रिकी पोंटिंग ने कह दी बड़ी बात..अब विश्व कप जीतना पक्का !

ODI World Cup 2023: टीम इंडिया को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ये हराने वाली टीम है। इसका प्रदर्शन लगातार शानदार होता जा रहा है।

ODI World Cup 2023 Team India ricky ponting

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: टीम इंडिया का वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते भारतीय टीम को विश्व कप 2023 का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। कई दिग्गज भी इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पोंटिंग का मानना है कि, विश्व कप 2023 में भारतीय टीम हराने वाली टीम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

आईसीसी मीडिया से बातचीत करते हुए पोंटिंग का कहना है कि, “मैंने शुरू से ही कहा था कि मुझे लगता है कि वे हराने वाली टीम बनने जा रहे हैं। उनके पास बहुत प्रतिभाशाली टीम है। उनकी तेज गेंदबाजी, उनकी स्पिन और उनके शीर्ष क्रम, मध्य क्रम की बल्लेबाजी में सभी आधार शामिल हैं। उन्हें हराना बेहद कठिन होगा लेकिन हम देखेंगे कि वे अत्यधिक दबाव में भी कैसे टिके रहते हैं।”

Advertisment

रोहित शर्मा के बारे में बोलते हुए पोंटिंग कहा कि, “रोहित एक शांत स्वाभाव के खिलाड़ी है वह एक काफी सक्षम बल्लेबाज है और आप उनके खेलने के तरीके को भी देख सकते है।” फिछले दो मैचों से रोहित प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। रोहित ने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली फिर पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 86 रन बनाए थे।

टीम इंडिया ने इन टीमों को हराया

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। ये तीन मैच जीतकर टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। अब भारतीय टीम का अगला मैच 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया जीत का चौका लगाना चाहेगी। अभी तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार रही है। अब आगे भी फैंस को टीम इंडिया से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ