World Cup में धर्म की एंट्री, मोहम्मद रिजवान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

World Cup 2023: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बुरे फंस गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Petition in Supreme Court against Mohammad Rizwan for offering Namaz on ground

मोहम्मद रिजवान।

World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप में धर्म की एंट्री हो चुकी है। पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। इससे रिजवान के साथ-साथ पाकिस्तान टीम के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती है। शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर कभी भी सुनवाई हो सकती है। रिजवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट के अलावा आईसीसी के चेयरमैन से भी शिकायत की है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरा नमाज पढ़ने लगे थे। रिजवान बीच मैदान पर घुटने के बल बैठकर नमाज अदा करने लगे, इसी को लेकर एक वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। वकील ने रिजवान के खिलाफ याचिका दायर कराते हुए मोहम्मद रिजवान के खेल भावना पर सवाल उठाए हैं। वकील ने कहा कि रिजवान ने हजारों भारतीय फैंस के बीच जानबूझकर नमाज पढ़ी थी। उनका उद्देश्य उनके धर्म के जानबूझकर चित्रण का प्रतीक है, जो खेल भावना के खिलाफ है।

विज्ञापन

रिजवान के बयान पर भी बवाल

बता दें कि रिजवान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने वाले वकील का नाम वीनीत जिंदल है। वकील ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस शिकायत की एक कॉपी भी पोस्ट की है। रिजवान के खिलाफ शिकायत में आगे कहा कि मैदान पर अपने धर्म का प्रतिनिधित्व करना और गाजा के लोगों के प्रति अपनी जीत के समर्पण के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका बयान उनकी धार्मिक और राजनीतिक विचारधारा को प्रमाणित करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ