ODI World Cup 2023: विश्वकप को लेकर वेस्टइंडीज में होगी महाबैठक, रोहित-द्रविड़ से मिलेंगे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर

ODI World Cup 2023 Rohit Sharma Rahul Dravid Ajit Agarkar

ODI World Cup 2023: आगामी वनडे विश्व कप बस कुछ ही महीने दूर है। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, भारतीय टीम 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मार्की टूर्नामेंट से पहले सबसे बड़ी चर्चा का विषय भारतीय टीम सिलेक्शन होने वाला है। टीम मैनेजमेंट के सामने किन खिलाड़ियों को खिलाया जाना चाहिए इसे लेकर कई बड़े सवाल हैं। जिसका जवाब जल्द ही मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी एजेंडे को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई के नव नियुक्त चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर कथित तौर पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और वरिष्ठ खिलाड़ियों से बात करने के लिए वेस्ट इंडीज की यात्रा करेंगे ताकि एक रणनीति तैयार की जा सके और संभव प्लान बनाया जा सके।

वनडे सीरीज से पहले होगी बैठक

अगरकर कथित तौर पर वेस्टइंडीज और भारत के बीच एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों की मुख्य टीम को अंतिम रूप देना चाहते हैं। उनके 27 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले त्रिनिदाद पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है कि ‘फिलहाल सलिल अंकोला वेस्टइंडीज में हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वह वापस आ जाएंगे। अजीत सफेद गेंद की सीरीज की शुरुआत से पहले टीम से जुड़ेंगे।’

विज्ञापन

बुमराह और केएल राहुल की वापसी को लेकर हो सकती है चर्चा

सबसे बड़ी चर्चा के बिंदुओं में से एक स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह का शामिल होना हो सकता है। 29 वर्षीय खिलाड़ी अपनी चोट के कारण काफी समय से बाहर हैं। हालांकि, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग पर लौटने से भारतीय टीम को उनकी वापसी की उम्मीद होगी। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जो कि आईपीएल में चोट के चलते बाहर हैं उनके टीम से जुड़ने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ