NZ vs SA: पहले गेंदबाजों का कहर..फिर आया Rilee Rossouw का तूफान...बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड, देखें Scorecard

NZ vs SA Warm up Match Scorecard

NZ vs SA Warm up Match Scorecard

NZ vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के तहत दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच खेला गया है। इस अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए महज 99 रनों का टारगेट दिया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर महज 11.2 ओवर में ही हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1581898446445088768?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 17.1 ओवर में 98 रन पर ही सिमट गई थी। मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए थे। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा शम्सी और पार्नेल के खाते में 2-2 विकेट गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1581879784501833728?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw

रिले रोसौव ने ठोकी फिफ्टी

इस टारगेट के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तूफानी शुरुआत की और महज 11.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। रिले रोसौव ने 53 जबकि हेंड्रिक्स ने 27 रनों का योगदान दिया। एडिन मार्करम के बल्ले से 7 रन निकले। रोसोव ने 31 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन ठोके।

विज्ञापन

https://twitter.com/AliAbdullah9584/status/1581901549542211588?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw

विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1581855252047069185?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw

विज्ञापन

एकतरफा अंदाज में जीती साउथ अफ्रीका

आपको बता दें कि यह दोनों टीमें सुपर 12 स्टेज में अलग-अलग ग्रुप में हैं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा के पास है, जबकि न्यूजीलैंड के कमान केन विलियमसन के हाथों में है। न्यूजीलैंड खिताब जीतने की रेस में प्रबल टीम मानी जा रही है, लेकिन आज इस मजबूत टीम को युवा साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में हरा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ