AB de Villiers की तरह छक्का उड़ाना चाहते थे सूर्या, गेंदबाज ने चालाकी से फंसाया...फिर खूब हंसाया...देखें VIDEO

IND vs AUS Kane Richardson trapped Suryakumar Yadav out

IND vs AUS Kane Richardson trapped Suryakumar Yadav out

IND vs AUS: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 186 रन बनाए हैं। भारत के लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 50 रन ठोक दिए। सूर्या के अलावा केएल राहुल ने भी फिफ्टी ठोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पारी के दौरान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की खतरनाक बाउंसर ने पहले सूर्यकुमार यादव का हेलमेट तोड़ा, फिर फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्हें केन रिचर्डसन ने फंसा लिया। सूर्या ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर AB de Villiers की तरह छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुए।

https://twitter.com/inaseerkhannk1/status/1581895811583336448?s=20&t=J21enwz2dr4DRLV4wQnaDQ

विज्ञापन

विकेट लेने के बाद हंसने लगा बॉलर

जब केन रिचर्डसन ने की गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेंग के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश की तो बॉलर ने उनके शरीर की तरफ गेंद फेंक दी। इस तरह सूर्या के बल्ले का एड लेकर गेंद हवा में उठी और सीधा बॉलर के हाथों में चली गई। बॉलर कैच लेने के बाद हंसने लगा, उधर सूर्या पवेलियन लौट गए। ये नजारा देख कॉमेंटेटर भी हंसने लगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/KarthiKalls/status/1581890240544796672?s=20&t=G-iJLkEULtgyfDAXduMC7A

जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का भी निकला। 151 रनों के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले यादव टीम इंडिया के लिए जबरदस्त रन बना रहे हैं। उनका हालिया फॉर्म गजब का रहा है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ