IND vs NZ 3rd T20: कैसी है Ahmedabad Pitch, यहां बल्लेबाज या फिर गेंदबाज? किसे मिलेगा फायदा, जानें
Edited By Bhoopendra Rai

ND vs NZ 3rd T20 LIVE Ahmedabad Pitch Report details
Edited By Bhoopendra Rai

ND vs NZ 3rd T20 LIVE Ahmedabad Pitch Report details
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच जहां कीवी टीम ने जीता था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां दोनों टीमों को पिच पर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने अंत के ओवर में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अब अगले मुकाबले के लिए पिच कैसी रहने वाली है ये बड़ा सवाल है, इसी सवाल का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। नीचे जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का हाल…
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां बल्लेबाजी करना आसान है। क्योंकि इस ग्राउंड की आउटफील्ड तेज है, ऐसे में यहां अगर बढ़िया टाइमिंग के साथ शॉट लगे तो गेंद को रोकना मुश्किल होगा और रनों की बारिश होगी। हालांकि इस विकेट पर मैच के शुरआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल पांच काली मिट्टी से बनी पिचें है, जबकि लाल मिट्टी से बनी हुई 6 पिचें हैं। दोनों पिचों की तुलना करने पर पता चलता है कि काली मिट्टी की पिचें लाल मिट्टी की पिचों की तुलना में विकेट से बेहतर उछाल देती हैं, क्योकि काली मिट्टी की पिचें जल्द ही सूख जाती हैं जिससे की मुकाबले में स्पिनरों या धीमे गेंदबाजों को भरपूर मदद मिलती है।
अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक कुल 09 मैच खेले गए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 05 मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम 4 मुकाबले जीती है। फर्स्ट इनिंग्स एवरेज स्कोर 152 रहता है, जबकि सेकंड इनिंग्स स्कोर एवरेज 145 का है।
भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: