नसीम शाह ने किया खुलासा, बताया- उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर किसने दिया जवाब
Edited By Pushpendra Sharma

Naseem Shah Urvashi Rautela
Edited By Pushpendra Sharma

Naseem Shah Urvashi Rautela
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और भारतीय मॉडल-एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। रौतेला नसीम को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं, नसीम भी उन्हें जवाब देते नजर आते हैं। अब नसीम ने खुलासा किया है कि उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर किए गए कमेंट का जवाब उन्होंने नहीं, बल्कि उनके मैनेजर ने दिया था। दरअसल, इंस्टाग्राम पर रौतेला ने कुछ समय पहले नसीम को जन्मदिन और डीएसपी बनने की शुभकामनाएं दी थीं। इसके जवाब में नसीम ने मॉडल को थैंक्यू लिखते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया था।
एक निजी टीवी चैनल पर एक टॉक शो के दौरान इंटरव्यूअर ने नसीम से पूछा कि आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारत के आगामी दौरे के बारे में उनकी क्या योजनाएं हैं। इससे पहले कि वह सवाल पूरा कर पाते, नसीम ने जवाब दिया- “मेरी एकमात्र योजना क्रिकेट खेलना है। मेरी और कोई योजना नहीं है।” इंटरव्यूअर ने आगे पूछा कि क्या रौतेला को देखने की उनकी कोई योजना नहीं है, नसीम ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। युवा तेज गेंदबाज और रौतेला के बीच सोशल मीडिया इंटरेक्शन हाल ही में हॉट टॉपिक बन गया था। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या वास्तव में दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
दरअसल, ये चर्चा पहली बार एशिया कप 2022 के दौरान शुरू हुई थी। पाकिस्तान-भारत मैच के बाद रौतेला ने फैन-मेड वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में नसीम शाह और रौतेला शामिल थे। वीडियो में रौतेला और शाह को मुस्कुराते हुए दिखाया गया था। हालांकि, नसीम इससे पहले भी कह चुके हैं कि वे रौतेला को नहीं जानते, लेकिन जब उन्होंने ‘थैंक्यू’ वाला कमेंट किया तो एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। नसीम ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़कर कहा कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ज्यादा नहीं देखते, इसलिए उन्होंने अपने मैनेजर से कहा था कि अगर उन्हें कोई जन्मदिन की बधाई मिले तो जवाब दे दें।
नसीम ने मुस्कुराते हुए कहा- “मुझे नहीं पता था कि मैनेजर किसी को भी थैंक्यू लिखेंगे।” जब उनसे पूछा गया कि वह रौतेला को पसंद करते हैं या नहीं, तो नसीम ने कहा कि वह सभी लोगों से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, “हर कोई इंसान है, हर कोई अच्छा है और मैं सभी इंसानों को पसंद करता हूं, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से कुछ भी नहीं लेता हूं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: