MLC 2023: पहले मैच में आमने-सामने होंगे फाफ और सुनील नरेन, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

Texas Super Kings vs Los Angeles Knight Riders

Texas Super Kings vs Los Angeles Knight Riders

MLC 2023: 13 जुलाई से मेजर क्रिकेट लीग का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। इस टी2- लीग में रोमांच का तड़का लगने वाला है, क्योंकि संन्यास ले चुके कई दिग्गज इसमें एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश करते दिखेंगे। पहले मुकाबले में फॉफ डु प्लेसिस और सुनील नरेन की टीमें भिड़ रही हैं।

विज्ञापन

मैच से जुड़ी पूरी डिटेल नीचे पढ़ें

  1. मेजर क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
  2. मेजर क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है।
  3. भारत में इस मुकाबले को आप सुबह 6 बजे देख सकते हैं। 5 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा।
  4. इस मुकाबले को जियो सिनेमा पर सीधा प्रसारण होगा, जहां आप मुफ्त में इसका आनंद उठा सकते हैं।

टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings)

टेक्सास सुपर किंग्स – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर, डैनियल सैम्स, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ड्वेन ब्रावो, रस्टी थेरॉन, केल्विन सैवेज, लाहिरू मिलंथा, मिलिंद कुमार, सामी असलम, कैमरून स्टीवेन्सन, कोडी चेट्टी, जिया शहजाद, सैतेजा मुक्कमल्ला

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Angeles Knight Riders)

सुनील नरेन (कप्तान), आंद्रे रसेल, उन्मुक्त चंद, जसकरण मल्होत्रा, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम ज़म्पा, रिले रोसौव, स्पेंसर जॉनसन, अली खान, नितीश कुमार, कॉर्न ड्राई, अली शेख, सैफ बदर, शैडली वान शल्कविक, भास्कर यादराम, गजानंद सिंह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ