48 साल की उम्र में Misbah Ul Haq ने खड़े-खड़े ठोक डाला खतरनाक छक्का, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Misbah-ul-Haq 35 run in 15 ball and hit amazing six watch video
Edited By Bhoopendra Rai

Misbah-ul-Haq 35 run in 15 ball and hit amazing six watch video
MEGA STARS LEAGUE 2022: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के बल्ले में आज भी वही दम है, जिससे एक वक्त गेंदबाज डरा करते थे। सोमवार को 48 साल के इस बल्लेबाज ने रावलपिंडी के मैदान में खड़े-खड़े एक खतरनाक छक्का ठोक डाला। गेंद-बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी।
मिस्बाह उल हक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का ठोका। उनकी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए…
दरअसल, पाकिस्तान में मेगा स्टार्स लीग 2022 का आगाज 18 दिसंबर से हो गया है। यह लीग 10-10 ओवरों की है। जो टी20 लीग की तर्ज पर शुरू हुई है। इस लीग के तहत LAHORE MAHARAJAS और PESHAWAR PATHANS के बीच मैच खेला गया। इस मैच में PESHAWAR PATHANS ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
https://twitter.com/megastarsleague/status/1604872516375220224?s=20&t=01DRzRUXDKLMIsfOsZI7Gw
LAHORE MAHARAJAS ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे, जवाब में PESHAWAR PATHANS ने 7 विकेट रहते ये टारगेट हासिल कर लिया। PESHAWAR PATHANS के लिए मिस्बाह उल हक ने 35, जबकि जाइन अफजल ने 33 रनों का योगदान दिया।
Misbah Ul Haq पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उनके पास गेंद को किसी भी दिशा में दर्शकों के बीच भेजने का पॉवर था। उन्होंने 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके 1 साल बाद उन्होंने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू भी किया। 2007 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 में डेब्यू किया था।
मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान के लिए 75 टेस्ट, 162 वनडे और 39 टी 20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 5222, वनडे में 5122 और टी 20 में 788 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 8 मैच खेले हैं, जिनमें 117 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: