क्रिस गेल का धूम-धड़ाका, एक हाथ से ठोक डाला छक्का, देखें वीडियो

Chris Gayle One Handed Six LLC 2023: क्रिस गेल ने 24 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 38 रन जड़े।

LLC 2023: Chris Gayle Smashes one handed six watch video

LLC 2023: Chris Gayle Smashes one handed six watch video

Chris Gayle One Handed Six LLC 2023: वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हों, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस को एंटरटेन करना जारी रखा है। सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के तहत रांची में खेले गए मुकाबले में गेल एक बार फिर पुराने रंग में नजर आए।

विज्ञापन

उन्होंने गुजरात जायंट्स की ओर से ओपनिंग करते हुए मनिपाल टाइगर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। गेल ने 24 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 38 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक हाथ से छक्का ठोक महफिल लूट ली।

विज्ञापन

छठे ओवर में कूटा एक हाथ से छक्का

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने फ्री हिट फेंकी तो पहले से ही तैयार खड़े गेल ने शानदार पुल शॉट लगाया और डीप की ओर एक हाथ से करारा छक्का कूट डाला। ये नजारा देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इससे पहले गेल ने नो बॉल पर चौका कूटा था। कुल मिलाकर उनकी पारी शानदार रही।

विज्ञापन

हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में मणिपाल टाइगर्स ने 10 रनों से जीत दर्ज की। गेल आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों की वजह से मशहूर रहे। उनके गगनचुंबी छक्के दर्शकों में रोमांच भर देते थे। अब एक बार फिर उन्होंने इस रोमांच को जीवंत करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

गेल ने जून में कहा था कि मैंने संन्यास को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अभी भी मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। लोग मुझे अभी भी खेलते देखना चाहते हैं। मैं खेलने के लिए काफी फिट हूं। हालांकि गेल को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले काफी समय हो चुका है। 44 साल के गेल ने आखिरी टी-20 नवंबर 2021 में खेला था। इसके बाद से वह लीजेंड्स लीग्स जैसे टूर्नामेंट में नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ