News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreKL Rahul has an amazing coincidence with 7: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जहां ब्लू टीम के अन्य बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने रन के लिए जूझते हुए नजर आए। वहीं छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और 105 गेंद में नाबाद 70 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
केएल राहुल का क्रिकेट के साथ गजब का संयोग है। उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 47 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। 47 के आखिर में भी सात आता है। इसके अलावा वह टेस्ट फॉर्मेट में अबतक कुल सात बार ‘शून्य’ के स्कोर पर आउट हुए हैं। यही नहीं वह सात बार दो और सात ही बार 10 रन पर भी आउट हुए हैं। खास बात तो यह है कि टेस्ट क्रिकेट में राहुल के बल्ले से अबतक कुल सात शतक भी निकले हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: कप्तानी जाने के बावजूद नहीं सुधर रहा बाबर आजम का प्रदर्शन, लॉलीपॉप गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड
केएल राहुल ने इंटरनेशनल लेवल पर अबतक कुल 195 मुकाबलों में शिरकत की है। इस दौरान उनके बल्ले से 220 पारियों में 7797 रन निकले हैं। राहुल के नाम टेस्ट क्रिकेट की 82 पारियों में 34.33 की औसत से 2712, वनडे की 70 पारियों में 50.36 की औसत से 2820 और टी20 की 68 पारियों में 37.75 की औसत से 2265 रन दर्ज है।
बात करें राहुल के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित लीग में अबतक 118 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 109 पारियों में 46.78 की औसत से 4163 रन निकले हैं। आईपीएल में उनके नाम चार शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।