IPL 2023 से बाहर होने वाले 16वें खिलाड़ी बने KL Rahul, इन टीमों को सबसे ज्यादा नुकसान
Edited By Arpit Pandey

KL Rahul became 16th player to be dropped from IPL
Edited By Arpit Pandey

KL Rahul became 16th player to be dropped from IPL
IPL 2023: आईपीएल का इस बार का सीजन खिलाड़ियों की चोट को लेकर चर्चा में रहा है। सीजन शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए थे। जबकि कई खिलाड़ी सीजन के बीच में चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम भी जुड़ गया है। राहुल ऐसे 16वें खिलाड़ी बन गए हैं जो चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हुए हैं।
केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह ने केवल आईपीएल बल्कि विश्व टेस्ट चैपिंयन शिप के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं। राहुल के पैर में खिंचाव आ गया था, ऐसे में उन्हें चोट से ऊबरने में समय लग सकता है। वहीं केएल राहुल की जगह लखनऊ ने करुण नायर को टीम में जोड़ा है। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी लखनऊ और बेगलुरू के शामिल हैं।
आईपीएल में अब तक 16 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। यानि इस बार सीजन चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों से भी जुड़ा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान लखनऊ सुपरजाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को हुआ है, क्योंकि दोनों ही टीमों के कप्तान चोटिल हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को नया कप्तान चुनना पड़ा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: