---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

साल 2023 में इन 5 क्रिकेटरों ने चुना अपना हमसफर, शानदार तरीके से रचाई शादी

Cricketers Who Got Married in 2023: साल 2023 में देश के कई क्रिकेटरों ने अपने हमसफर का चुनाव किया। उनके नाम निम्न प्रकार हैं-

---विज्ञापन---

Cricketers Who Got Married in 2023: साल 2023 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला जुला रहा। ब्लू टीम ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम किए। हालांकि, आईसीसी का कोई बड़ा खिताब जीतने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हो पाया। घरेलू जमीं पर खेले गए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पूरी उम्मीद थी कि रोहित एंड कंपनी इस सूखे को तोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फाइनल मुकाबले में ब्लू टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

साल 2023 कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए निजी स्तर पर भी काफी अहम रहा। इस साल कई क्रिकेटरों ने अपने हमसफर का चुनाव किया। बात करें देश के ऐसे पांच क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में शादी की, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- INDW Vs AUSW: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली बार हराया

केएल राहुल:

भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी से इस साल शादी रचाई। शादी से पहले दोनों क्यूट कपल्स एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। उन्होंने साल के पहले ही महीने में 23 जनवरी को एक दूसरे का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थाम लिया।

---विज्ञापन---

अक्षर पटेल:

अक्षर पटेल भी साल 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ शादी की है। दोनों क्यूट कपल्स ने वडोदरा में 26 जनवरी को एक दूसरे का हाथ थामा।

रुतुराज गायकवाड़:

भारतीय टीम के युवा होनहार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने भी जारी साल में शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेटर उत्कृषा पावा को अपना हमसफर बनाया है। क्यूट कपल्स ने एक दूसरे का हाथ महाबलेश्वर मंदिर में जून माह में थामा था।

---विज्ञापन---

प्रसिद्ध कृष्णा:

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी जारी साल में शादी करने का फैसला लिया था। आठ जून 2023 को उन्होंने रचना के साथ शादी के सात फेरे लिए। युवा गेंदबाज की शादी में पूरी तरह से दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक दिखी थी।

शार्दुल ठाकुर:

भारतीय टीम में ‘लॉर्ड ठाकुर’ नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने भी जारी साल में शादी करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मित्ताली पारुलकर को अपना हमसफर बनाया है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2023 02:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola