INDW vs AUSW: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली बार हराया

India Women vs Australia Women: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में पहली बार हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दिया है।

India Women vs Australia Women Test Match IND First Win Match Report

Image Credit- News 24

India Women vs Australia Women: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने टेस्ट मैच में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की बहुत बड़ी जीत हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बाद भारत को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य दिया था, इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया है। यह जीत भारत के लिए काफी ऐतिहासिक जीत है। आज से पहले भारत टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीत पाया था, लेकिन आज के मैच को अपने नाम कर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नेह राणा ने चटकाए 7 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच से पहले भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से हराया था। अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी चारों खाने चित कर दिया है। इससे क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम हो, या फिर पुरुष क्रिकेट टीम हो, दोनों ही काफी मजबूत है, ऐसे में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करना बड़ी बात है। भारत की ओर से स्नेह राणा ने इस मैच में सबसे अधिक 7 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट चटकाए थे, इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम किया है।

विज्ञापन

भारत के लिए सातवीं जीत

बता दें कि महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट फॉर्मेट में यह सातवीं जीत है। भारतीय टीम ने अभी तक कुल 40 टेस्ट मैच खेली है, जिनमें से 7 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा भारत को 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 27 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का जीत प्रतिशत हार प्रतिशत से अधिक हो गया है।

विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 11वां टेस्ट मैच खेला गया, जिसे भारत ने अपनी झोली में डाल लिया है। 11 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इन 11 मैचों में जो 4 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं, वे सभी मैच भारत में खेले गए थे। इस मैच से पहले दोनों के बीच भारत में कुल 4 टेस्ट मैच खेले गए थे, सभी मैच ड्रॉ रहे थे। भारत और कंगारू टीम के बीच ऑस्ट्रेलिया में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, भारत को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ