KKR vs RR: संदीप शर्मा ने हवा में उड़कर लपक लिया अद्भुत कैच, गुरबाज ने दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

KKR vs RR Sandeep Sharma
Edited By Pushpendra Sharma

KKR vs RR Sandeep Sharma
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुरुवार को कोलकाता में खेले गए आईपीएल में 56वें मुकाबले में आरआर के फील्डर्स ने बेहतरीन फील्डिंग से दंग किया। रॉयल्स के फील्डर्स ने गजब के कैच पकड़कर केकेआर की कमर तोड़ डाली। रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने तो इतना शानदार कैच पकड़ा कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे।
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। ट्रेंट बोल्ट ने पहली गेंद डाली तो केकेआर के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसे मिडऑफ के ऊपर से खेलना चाहा, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर खड़े फील्डर संदीप शर्मा दौड़ते हुए आए और अपनी दाईं ओर हवा में उड़कर शानदार कैच लपक लिया।
Sandeep Sharma has taken off 🛫 at the Eden Gardens to take a spectacular catch☝️✨#KKRvRR #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 | @rajasthanroyals pic.twitter.com/dUZye2qdLc
— JioCinema (@JioCinema) May 11, 2023
https://twitter.com/barotharshal21/status/1656688184754049024
संदीप ने गेंद पर नजरें बनाए रखीं और किसी भी तरह की चूक नहीं की। इस तरह गुरबाज को महज 18 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा। इस कैच के बाद गुरबाज काफी निराश नजर आए। उन्होंने मुंह बनाकर रिएक्ट किया। उन्होंने 12 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोके। संदीप ने इसके साथ ही बाउंड्री के आसपास टीम के लिए कई अहम रन बचाए। इसके साथ ही शेमरॉन हेटमायर ने भी शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने भी जबर्दस्त कैच लपके।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में ही उसके दो विकेट आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने ओपनर जेसन रॉय को 10 और रहमानुल्लाह गुरबाज को 18 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान नितीश राणा 22 रन बनाकर आउट हो गए। कुल मिलाकर केकेआर की टीम 20 ओवर में महज 149 रन ही बना सकी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: