KKR vs LSG: 'जब रिंकू होता है...', क्रुणाल पांड्या हुए मुरीद, यश ठाकुर के 20वें ओवर पर दिया ये जवाब

IPL 2023 KKR vs LSG Rinku Singh Krunal Pandya

IPL 2023 KKR vs LSG Rinku Singh Krunal Pandya

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त देकर भले ही प्लेऑफ में जगह बना ली हो, लेकिन केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह छाए हुए हैं। रिंकू ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 203.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 67 रन जड़े। रिंकू ने आखिर बॉल पर छक्का भी ठोका, लेकिन केकेआर एक रन से मैच चूक गई। करीबी मुकाबले में जीत के बाद LSG कप्तान क्रुणाल पांड्या भी रिंकू सिंह के मुरीद नजर आए।

विज्ञापन

हमने कभी हार नहीं मानी

एलएसजी कप्तान ने कहा- हमने कभी हार नहीं मानी। हम पर काफी दबाव था, लेकिन इसका श्रेय लड़कों को जाता है। एक समय पर वे 61/1 थे, लेकिन मैंने इस स्तर पर हमें लगा कि सिर्फ दो या तीन तंग ओवर खेल की स्थिति को बदल सकते हैं। स्पिनर्स के लिए भी कुछ ग्रिप थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जब वह होता है तो आप उसे आसानी से नहीं ले सकते

क्रुणाल ने रिंकू सिंह की तारीफ कर कहा- रिंकू इस साल खास रहा है। हर मैच में जब वह होता है तो आप उसे आसानी से नहीं ले सकते। आज उसने फिर से इसे दिखाया, लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए यह एक उच्च दबाव की स्थिति रही। मैं हर गेंद के बाद अपने गेंदबाजों से बात कर रहा था। मैंने उनसे अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कहा। फिर भी यदि बल्लेबाज अच्छा शॉट खेलता है तो हम कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन

यश ठाकुर कॉन्फिडेंट था 

यश ठाकुर को 20वां ओवर देने के फैसले पर क्रुणाल ने कहा- मैं अपनी गट फीलिंग के साथ जाता हूं। पिछले गेम में कुछ रिवर्स स्विंग थी इसलिए मैं मोहसिन के साथ गया। आज मैं यश के साथ गया क्योंकि पिच धीमी थी और कुछ अच्छे ओवरों के बाद वह कॉन्फिडेंट था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ