Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले भारत को मिलेगी खुशखबरी, 'यॉर्कर किंग' की टीम में होगी वापसी

ODI World Cup 2023 Jasprit Bumrah
विज्ञापन

Asia Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से पहले ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में वे एशिया कप के लिए तैयारी कर पाएंगे।

लंबे समय से टीम से बाहर बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे अरसे से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर के बाद से मैच नहीं खेला है। बुमराह को पीठ में चोट लगी थी जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसके चलते वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023, आईपीएल 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 का भी हिस्सा नहीं थे।

विज्ञापन

बुमराह एनसीए में कर रहे तैयारी

हालांकि, मेन इन ब्लू को आखिरकार कुछ सकारात्मक खबर मिली है क्योंकि स्टार पेसर के अगस्त में भारत की तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला के लिए आयरलैंड की यात्रा करने की उम्मीद है। बुमराह, जो वर्तमान में एनसीए में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं, श्रृंखला में भाग लेंगे क्योंकि भारत 50 ओवर के विश्व कप से पहले सितंबर में एशिया कप खिताब हासिल करने की तैयारी कर रहा है।

एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में एक अधिकारी ने बताया है कि “जसप्रीत बुमराह इस साल अगस्त में आयरलैंड श्रृंखला के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है। यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा और बुमराह को चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद बीच में खेलने का मौका मिलेगा।’

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि बुमराह सीधे एशिया कप में टीम से जुड़ेगे। लेकिन उनकी रिकवरी तेजी से होती नजर आ रही है। ऐसे में अगर वे आयरलैंड दौरे पर भी शामिल होते हैं तो भारत को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ