IRE vs SL: कुसल मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से दी मात

IRE vs SL Kusal Mendis

IRE vs SL Kusal Mendis

IRE vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज सुपर 12 का तीसरा मुकाबला आयरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और श्रीलंका को मात्र 129 रनों का टार्गेट दिया। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 15 ओवर में ही 133 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

कुसल मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

128 रनों के छोटे टोटल का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत काफी ताबड़तोड़ रही और ओपनर कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के गेंदबाजों का आड़े हाथों लिया। वहीं धनंजय डी सिल्वा ने भी उनका काफी बेहतरीन साथ दिया लेकिन वो 9वें ओवर में आउट हो गए। जिसके बाद कुसल और असालंका ने मैच को 15 ओवर में ही खत्म कर दिया। इस मैच में कुसल मेंडिस ने 43 गेंद पर 68 रन बनाए।

विज्ञापन

आयरलैंड ने निरंतर गंवाए विकेट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की टीम ने शुरूआत में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद पिछले मैच के हीरो रहें पॉल स्टर्लिंग ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 9वें ओवर में आउट हो गए। वहीं पॉल के आउट होने के बाद हैरी ट्रेक्टर ने पारी को संभाला और इस स्कोर तक ले गए। उन्होंने 45 रनों की पारी खेली लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था।

विज्ञापन

श्रीलंका के गेंदबाजों ने किया कमाल

वहीं श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही टीम पर दबाव बनाए रखा और रन नहीं दिए। श्रीलंका की तरफ से महेश ठीक्षणा ने दो विकेट लिए और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

आयरलैंड की प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग 11

धनंजया डी सिल्वा,​कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका,​​अशीन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ