IPL 2025: वो 3 खिलाड़ी जो हर मैच में बना रहे फिफ्टी, इन्हें रोकना हुआ मुश्किल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से विरोधियों की हालत खराब कर रखी है. यह तीन खिलाड़ी चौके-छक्कों की बारिश से फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं.

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025: इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम है. इस सीजन तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बैक टू बैक फिफ्टी लगा रहे हैं. अब तक इन खिलाड़ियों ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में पचासा ठोका है. इन खिलाड़ी ने गेंदबाजों की हालत खराब कर रखी है और अपनी-अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं. खास बात ये है कि ये खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं. लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के 2 और गुजरात टाइटंस का एक खिलाड़ी शामिल है.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में बैक टू बैक फिफ्टी लगा रहे यह खिलाड़ी

1. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)

इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रनों की बारिश कर रहे हैं. ये खिलाड़ी 2 मैचों में 72.50 की औसत से 145 रन बना चुका है. उनके बल्ले से कुल 13 छक्के और 12 फिफ्टी निकली थी. पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ पूरन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 75 रन कूटे थे, उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके उड़ाए थे.

विज्ञापन

निकोलस पूरन जब दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे तो एक बार फिर उन्होंन तबाही मचाई और 26 गेंदो पर 70 रन कूट डाले. उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के ठोके. पूरन के सामने गेंदबाज बेबस दिखे. इस बल्लेबाज को रोकना बेहद मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

2. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)

बाएं हाथ के इस स्टार ओपनर ने अब तक 2 मैच खेले और गुजरात के लिए कमाल की बैटिंग की. उन्होंने 137 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि साई 8 छक्के और 9 चौके लगा चुके हैं.उनका औसत 68.50 जबकि स्ट्राइक रेट 167.07 है. पहले मैच में साई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के लगाकर 74 रन बनाए थे. हालांकि टीम हार गई थी.

विज्ञापन

जब बारी दूसरे मैच की आई तो एक बार फिर साई सुदर्शन ने कमाल किया और मुंबई के खिलाफ टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. उन्होंने 41 गेंदों पर 63 रन किए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस मैच में गुजरात ने 196 रन बनाए थे, फिर एमआई को 160 रनों पर रोक दिया. इस तरह उसे 36 रनों से जीत मिली. साई ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीता. उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा है.

3. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh)

ऑस्ट्रेलिया से आने वाला यह स्टार ओपनर इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है. पहले 2 मैचों में उन्होंने बल्ले से कमाल किया और गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. क्रीज पर आते ही यह ओपनर चौके-छक्कों की बारिश कर रहा है. 2 मैचों में उन्होंने 62.00 की औसत और 185.07 के स्ट्राइक रेट से 124 रन किए हैं. पहले मैच में उन्होंने 36 गेंदों पर 6 चौके और इतने ही छक्कों के दम पर 72 रन कूटे थे.

विज्ञापन

अपनी टीम के लिए मार्श ने दूसरे मैच में भी कमाल किया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 गेंदों पर 52 रन कूटे. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. मार्श के सामने जो भी गेंदबाज आया उसे मार पड़ी. कुल मिलाकर बैक टू बैक फिफ्टी ठोक मार्श ने अपने इरादे से साफ कर दिए हैं कि वो पूरे सीजन इस अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ