IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के लिए लुटाए 100 करोड़! गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेडिंग पर बड़ा खुलासा

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में ट्रेडिंग पर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुंबई ने इसके बदले गुजरात टाइटंस को 100 करोड़ दिए हैं।

IPL 2024 MI Gave 100 Crore to GT trade Hardik Pandya Big exposure

Image Credit- Social Media

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी ट्रेडिंग करते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इसके बाद मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम का कप्तान भी बना दिया है। जब से हार्दिक की मुंबई में ट्रेडिंग हुई है, तब से ही यह खबर काफी सुर्खियों में है। अब हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस को 100 करोड़ रुपये दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों से घिरा पांड्या की ट्रेडिंग

हार्दिक पांड्या को लेकर यह दावा चौंकाने वाला है। लीगल तौर पर यह नियम नहीं है कि कोई टीम किसी अन्य फ्रेंचाइजी को मोटी रकम देकर उनके किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सके। ऐसे में यह दावा बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग मुफ्त में नहीं की है। इसके लिए मुंबई ने गुजरात को मोटी रकम दी है। एमआई ने गुजरात टाइटंस को 100 करोड़ रुपये देकर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में ट्रेड किया है। ऐसे में यह ट्रेडिंग विवादों से घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेडिंग को इलीगल ट्रेडिंग बताया जा रहा है।

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1739219667812769944

विज्ञापन

पांड्या की वापसी से बुमराह भी नाराज

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए अपने घातक खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की भी ट्रेडिंग की थी। मुंबई की पर्स में इतने पैसे नहीं थे कि वह हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर सके, इस कारण से मुंबई ने 17.5 करोड़ के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को अपनी टीम से ट्रेड कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कैमरुन को मुंबई से अपनी टीम में ट्रेड कर लिया। ऐसे में मुंबई ने हार्दिक को अपने साथ बुलाने कि लिए बड़ा दांव खेला था। हार्दिक की मुंबई में वापसी के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हार्दिक के आने से बुमराह भी नाखुश हैं, इसी कारण से उन्होंने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ