IPL 2023: KKR के सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के लिए आज का मैच अहम, दोनों बनाएंगे रिकार्ड
Edited By Arpit Pandey

Sunil Narine 150th and Andre Russell 100th match
Edited By Arpit Pandey

Sunil Narine 150th and Andre Russell 100th match
IPL 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। KKR अपना पहला मुकाबला हार चुकी है, जबकि RCB को पहले मैच में जीत मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मैच कड़ा होने की उम्मीद है। कोलकाता के दो खिलाड़ियों के लिए यह मैच खास साबित होने वाला है। दोनों ही खिलाड़ी इस मैच को अपने करियर का यादगार मैच भी बनाना चाहेंगे।
आईपीएल में अपनी बॉलिंग से बल्लेबाजों को नचाने वाले सुनील नरेन के लिए आज का मैच अहम यह है, क्योंकि यह उनके आईपीएएल करियर का 150वां मैच है। सुनील नरेन ने अब तक सभी मैच कोलकाता की टीम की तरफ से ही खेले हैं। यानि वह 150वां मैच एक टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी बनेंगे। सुनील नरेन ने 149 मैचों में 153 विकेट निकाले हैं, जिसमें 19 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ट हैं, उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप भी जीता है।
सुनील नरेन के अलावा उनके जोड़ीदार आंद्रे रसेल के लिए भी आज का मैच अहम है। रसेल आज आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलेंगे। रसेल ऐसे चौथे खिलाड़ी बनेंगे जो आईपीएल में 100वां मैच खेलेंगे। रसेल ने केकेआर को कई अहम मैच भी जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल में 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि 89 विकेट भी निकाले है। उन्होंने केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी मैच खेले हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में वह दूसरे मैच में जीत हासिल करके जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी। कोलकाता के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में उनकी जगह नीतीश राणा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पहले मैच में कोलकाता को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: