IPL 2023, SRH vs KKR live Update: आईपीएल 2023 के 47वें मैच के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से शिकस्त दी। हैदराबाद में खेले गए मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की टीम एक समय अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी, लेकिन आखिरी वक्त में उसे हार मिली। केकेआर के गेंदबाज वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (C), हेनरिक क्लासेन (WK), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (C), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ