IPL 2023 SRH Captain: मयंक अग्रवाल के हाथ लगी निराशा, अपनी टीम को विश्व कप जिताने वाला ये खिलाड़ी बन गया कप्तान

SA vs WI Aiden Markram JP Duminy

SA vs WI Aiden Markram JP Duminy

IPL 2023 SRH Captain: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल का 16वें सीजन एक महीने से भी कम समय में शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सीजन की शुरुआत से पहले चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान की तलाश थी लेकिन अब वह पूरी हो गई है। टीम ने आखिरकार अपनी टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद की शानदार टीम की कमान इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडन मार्करम संभालेंगे। वे शुरुआत से ही कप्तानी की रेस में आगे चल रहे थे और अब उन्हें आधिकारिक रुप से टीम लीडर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

एडन मार्करम को कप्तानी का है शानदार अनुभव

बता दें कि साउथ अफ्रीका के शानदार खिलाड़ी एडन मार्करम इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें कप्तानी का भी अनुभव है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स कैपटाउन को पदक भी दिलाया है। मार्करम ने इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम की भी कप्तानी की है और वे इकलौते कप्तान है जिन्होंने अफ्रीका को विश्व कप जिताया है। मार्करम की कप्तानी में अफ्रीका ने 2014 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

IPL 2023 SRH Team: हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।

विज्ञापन

IPL 2023 Captains:

सनराइजर्स हैदराबाद – एडन मार्करम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर

विज्ञापन

पंजाब किंग्स – शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल

गुजरात टाइटन्स- हार्दिक पंड्या

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ