IPL 2023: इस दिग्गज क्रिकेटर की पर्सनालिटी के फैन हैं Harbhajan Singh, तारीफ में कही बड़ी बात

Rohit Sharma's personality is like a diamond say by Harbhajan Singh

Rohit Sharma's personality is like a diamond say by Harbhajan Singh

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। भज्जी ने कहा कि ‘उनकी बल्लेबाजी के तो हम सब फैन हैं, आईपीएल में उन्होंने अपनी टीम को 5 ट्रॉफी जिताई है लेकिन जितना अच्छा वो इन्सान है न, शायद ही वर्तमान समय में कोई उनसे अच्छा इन्सान क्रिकेट खेल रहा होगा।’

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि ‘वह हीरा आदमी है जो अपने पुराने यारों अभी भी साथ रखता है। सभी बड़ो का सम्मान करता है इसलिए रोहित एक बेहतरीन व्यक्तित्व वाला खिलाड़ी है।’ हरभजन सिंह की इन बातों पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने भी सहमती जताई।

विज्ञापन

इस बार आईपीएल ट्रॉफी मुंबई के नाम रहनी चाहिए

दिग्गज स्पिनर भज्जी ने रोहित शर्मा को लेकर आगे कहा कि ‘इस खिलाड़ी (रोहित) से आप हर बार मिलना चाहोगे। भूल जाइए मैदान पर उन्होंने क्या किया है, लेकिन यही रोहित शर्मा की सफलता है। एक इन्सान के जीवन की असली कामयाबी यही है कि आपने दूसरों के प्रति कैसा सम्मान प्रकट किया और कैसे पेश आये हो और इसलिए रोहित शर्मा को भगवान नवाज रहा है। इसलिए लगा रह मेरे चाँद (रोहित शर्मा) और इस बार भी ट्रॉफी मुंबई के नाम रहनी चाहिए।’

विज्ञापन

रोहित ने आईपीएल में पूरे किए 15 साल

दरअसल, हरभजन सिंह और रोहित शर्मा एक अच्छे दोस्त हैं। रोहित को आईपीएल में डेब्यू किए 15 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल को उन्होंने आईपीएल में अपने 15 साल पूरे किये थे। 15 अप्रैल 2008 में रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स के लिए अपना मैच खेला था। वह पहले ही मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान बने। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ