RCB vs SRH: आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर ने जताया भरोसा

IPL 2024 Virat Kohli Return RCB Joining Date Media Reports T20 World Cup 2024, Team India Squad

IPL 2024 Virat Kohli Return RCB Joining Date

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच आरसीबी के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इस मैच को जीत जाती है तो वह टॉप-4 में एंट्री कर लेगी। वहीं मैच में हार मिलने पर टीम के लिए प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा सकता है।

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले निर्णायक मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने विराट कोहली पर भरोसा जताया है। उनके अलावा इरफान पठान और यूसूफ पठान ने टीम को कोहली, मेक्सवेल और फाफ डु प्लेसी पर निर्भरता कम करने को कहा है।

विज्ञापन

‘विराट कोहली आरसीबी के लिए कुछ भी कर सकते हैं’- मूडी

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए, टॉम मूडी ने कहा, “आधे चरण में आरसीबी का फॉर्म कम हो गया था, उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे चरण में वे पीछे रह गए। उनके पास विराट कोहली जैसा खिलाड़ी है, जो आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।”

यूसुफ पठान ने आरसीबी के टीमवर्क को बताया खराब

वहीं इस शो पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने इस साल आरसीबी के अभियान में टीम वर्क की कमी को उजागर किया और टीम एक बार फिर केजीएफ (कोहली, मैक्सवेल और फाफ) पर काफी निर्भर बताया। उन्होंने कहा कि , ‘आरसीबी को एक टीम के तौर पर खेलना होगा। अब समय नहीं है कि आरसीबी को सिर्फ तीन खिलाड़ियों (कोहली, मैक्सवेल और फाफ) पर ध्यान देना चाहिए। अब हर खिलाड़ी को आगे आना होगा।’

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की हार से आरसीबी को मिलेगा फायदा

बता दें कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह से हरा दिया। इस हार से पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई। वहीं दूसरी ओर आरसीबी को इससे फायदा पहुंचा है। अब उसे पहुंचने के लिए बस आखिरी के दो मुकाबले जीतना जरूरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ