IPL 2023 RCB vs KKR: कोलकाता ने बैंगलोर को 22 रनों से दी मात, रॉय-नितीश-रिंकू की तूफानी पारी
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 RCB vs KKR live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 RCB vs KKR live Update
IPL 2023 RCB vs KKR: आईपीएल 2023 के तहत 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को उसके घर में करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी और 22 रनों से मुकाबला हार गई।
केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 56, कप्तान नितीश राणा ने 48 और अंत में रिंकू सिंह ने 10 गेंद पर 18 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवर में डेविड वीजा ने 2 अहम छक्के लगाए और टीम को 200 रनों तक पहुंचाया। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3, सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट चटकाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स- एन जगदीसन (wk), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (c), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर – सुयांश शर्मा।
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर- विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर – व्यासक विजयकुमार।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: