IPL 2023: 'आप हमारी मातृभूमि के लिए', पत्नी के साथ PM Modi से मिले रवींद्र जडेजा, लिखी ये बात

IPL 2023 Ravindra Jadeja met PM Modi

IPL 2023 Ravindra Jadeja met PM Modi

IPL 2023: आईपीएल 2023 के बीच स्टार भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की है। जडेजा की पत्नी रिवाबा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। वह जामनगर नॉर्थ से विधायक हैं।

विज्ञापन

जडेजा ने लिखी ये बात

पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा कि ‘आप से मिलकर बेहद अच्छा लगा नरेंद्र मोदी साहेब। आप हमारी मातृभूमि के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण का एक प्रमुख उदाहरण हैं। मुझे यकीन है कि आप हर किसी को प्रेरित करते रहेंगे।’

विज्ञापन

चेन्नई का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होना है

दरअसल, आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसी वजह से रविंद्र जडेजा दिल्ली में हैं। ये पहली बार नहीं है जब रवींद्र जडेजा पत्नी के साथ पीएम मोदी से मिले हों। इससे पहले जब रिवाबा ने चुनाव जीता था तो दोनों पीएम से मिलने गए थे। जडेजा ने अपनी पत्नी के लिए जमकर चुनाव प्रचार भी किया था।

विज्ञापन

फिलहाल आईपीएल खेल रहे हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा फिलहाल आईपीएल खेल रहे हैं। वह सीएसके के लिए बल्ले और गेंद से अहम रोल निभा रहे हैं। वह 13 मैचों में 16 विकेट निकाल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ