IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप पर 23 विकेट साथ इस गेंदबाज का कब्जा, देखें टॉप 10 बॉलर्स की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

Most wicket in IPL 2023
Edited By Bhoopendra Rai

Most wicket in IPL 2023
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 65 मुकाबले हो चुके हैं। 65वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंलगोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें विराट कोहली की टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले का असर पर्पल कैप की रेस पर नहीं पड़ा। 65 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। शमी ने 13 मैचों में 23 विकेट चटकाए हैं।
दरअसल, आईपीएल 2023 में अब तक भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में से 4 भारतीय गेंदबाज हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टीम के राशिद खान 23 विकटों के साथ दूसरे जबकि राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 21 विकटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। चौथे नंबर पर मुंबई के पीयूष चावला हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट निकाले हैं।
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: