IPL 2023 Purple Cap: 2 विकेट लेते ही नंबर 1 पर काबिज होंगे चहल, देखें टॉप 5 गेंदबाज
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में अब तक कुल 16 मुकाबला खेले जा चुके हैं। 16 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड 9 विकेटों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं, अगर वह सीएसके के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 2 विकेट हासिल करते हैं तो 10 विकेटों के साथ नंबर 1 पर काबिज हो जाएंगे।
पर्पल कैप की लिस्ट में लखनऊ के मार्क वुड, राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल, गुजरात टाइटन्स के राशिद खान, लखनऊ के रवि बिश्नोई और केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन शामिल हैं।
मार्क वुड, मैच 3, विकेट 9
युजवेंद्र चहल, मैच 3, विकेट 8
राशिद खान, मैच 3, विकेट 8
रवि बिश्नोई, मैच 4, विकेट 6
सुनील नरेन, मैच 3 विकेट 6
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: