IPL 2023 Orange Cap: इस बार कौन जीत रहा ऑरेंज कैप? 6 मैचों के बाद देखिए कौन हैं नंबर 1 पर

IPL 2023 Orange Cap Rituraj Gaikwad Kyle Mayers Virat Kohli

IPL 2023 Orange Cap Rituraj Gaikwad Kyle Mayers Virat Kohli

IPL 2023 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच जारी है। इस लीग के छह मैच खेल जा चुके हैं। मतलब हर टीम अपना एक मैच खेल चुकी है। 6 मैचों में ही ऑरेंज कैप को लेकर खिलाड़ी में घमासान देखने को मिल रहा है। 6 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज 149 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ टीम के कायल मेयर्स का नाम है।

विज्ञापन

पिछले बार जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को अवॉर्ड के रूप में ऑरेंज कैप दी जाती है।

विज्ञापन

ऑरेंज कैप लिस्ट (IPL 2023 Orange Cap)

  • ऋतुराज गायकवाड़, मैच- 2, रन 149
  • कायल मेयर्स, मैच- 2, रन 126
  • तिलक वर्मा, मैच- 1, रन 84
  • विराट कोहली, मैच 1- रन 82
  • फॉफ डुप्लेसी, मैच-1, रन 73

वॉर्नर ने 3 बार जीती ऑरेंज कैप

आईपीएल के इतिहास की बात करें तो पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप का खिताब डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया है। उन्होंने कुल 3 बार ऑरेंज कैप जीता, जबकि क्रिस गेल ने दो बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ