IPL 2023 Orange Cap: कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे, देखें टॉप 5 की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap
IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के तहत 24 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा की टीम मुंबई ने 81 रनों से लखनऊ को हरा दिया। इस मुकाबले का असर ऑरेंज कैप की रेस पर नहीं पड़ा है। अब तक खेले गए सभी मैचों के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं।
फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन 14 मैचों में 730 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 15 मुकाबलों में 722 रन बनाए हैं। अगर वह 26 मई को मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में 9 रन बना लेते हैं तो इस सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लेंगे।
730-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 14
722- रन, शुभमन गिल (GT) मैच 15
639- रन, विराट कोहली (RCB) मैच 14
625- रन, डेवॉन कॉन्वे (CSK) मैच 15
625- रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: