IPL 2023 Orange cap: 64 मैचों के बाद ऑरेंज कैप पर फाफ डु प्लेसिस का कब्जा, देखें रेस में कौन-कौन शामिल?
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap Faf du Plessis Number one
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap Faf du Plessis Number one
IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 में अब तक 64 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ था। जिसमें दिल्ली की टीम ने 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच का असर ऑरेंज कैप की रेस पर नहीं पड़ा। इस सीजन ऑरेंज कैप के लिए 5 बल्लेबाजों के बीच जंग देखने को मिल रही है।
ऑरेंज कैप की रेस में 64 मैचों के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 12 मैचों में 631 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 571 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस युवा सलामी बल्लबेाज ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया और 13 मैचों में 575 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने इस सीजन एक शतक भी लगाया है, वह एक पारी में 99 रन बनाकर शतक से चूक गए थे।
631-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 12
576- रन, शुभमन गिल (GT) मैच 13
575- रन, यशस्वी जायसवाल (RR)
498- रन, डेवॉन कॉन्वे (CSK)
486- रन, सूर्यकुमार यादव (MI)
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: