---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: धोनी ने दीपक चाहर के साथ किया मजाक, अचानक उठा दिया हाथ, देखें वीडियो

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी ‘कैप्टन कूल’ मैच से इतर साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक करते भी नजर आते हैं। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दीपक चाहर के साथ अलग अंदाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी ‘कैप्टन कूल’ मैच से इतर साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक करते भी नजर आते हैं। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दीपक चाहर के साथ अलग अंदाज में मजाक कर रहे हैं।

दीपक चाहर पर अचानक उठाया हाथ 

दरअसल, दीपक सीएसके के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो से बात कर रहे थे, इतने में धोनी वहां से गुजरे तो चाहर उनकी ओर ध्यान नहीं दे पाए। धोनी आगे बढ़ने लगे फिर अचानक उन्हें क्या सूझा कि दीपक चाहर को मारने के लिए हाथ उठा दिया। धोनी के अचानक हाथ उठाने पर चाहर चौंके फिर मुस्कुराने लगे। हालांकि ये सब मजाकिया अंदाज में हुआ।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, आरसीबी के लिए बढ़ी मुश्किलें, देखें मौजूदा स्थिति

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी 

बुधवार को CSK ने चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धोनी ने टॉस पर कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, हमने इस विकेट पर कुछ मैच खेले हैं। विकेट के धीमा होने की संभावना है। हम इस ट्रैक के बारे में शिकायत नहीं कर सकते। इसे सरल रखकर अपनी योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश करेंगे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – MI vs RCB: ‘मुझे नहीं पता कि अब अच्छा स्कोर क्या है’ 200 रनों का टार्गेट आसानी से चेज करने के बाद रोहित शर्मा…

धोनी ने बनाए 20 रन 

मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। हालांकि कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। धोनी ने 9 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक 20 रन जड़े। रुतुराज गायकवाड़ ने 24, डेवॉन कॉनवे ने 10, अजिंक्य रहाणे ने 21, शिवम दुबे ने 25 और अंबाती रायडू ने 23 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 21 रनों का योगदान दिया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: May 10, 2023 09:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola