नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे एमएस धोनी जहां भी जाते हैं, वहां उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ता है। वह जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 67वां मुकाबला खेलने पहुंचे, तो ये दीवानगी चरम पर पहुंच गई।

विज्ञापन

सड़कों पर फैंस का हुजूम

ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की सड़कों पर फैंस का हुजूम साफ दिखाई दे रहा है। इसमें दिखा कि पूर्व भारतीय कप्तान की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी और टीम की बस को घेर लिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1659851435457286144?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1659851435457286144%7Ctwgr%5E49a13c969f7b1801454eea6a8594e931c4bc7068%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fipl-2023-fans-frenzy-surrounding-ms-dhoni-csk-hits-the-roof-in-delhi-watch-4051355

एक झलक पाने को बेताब

सीएसके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने टीम बस के आसपास प्रशंसकों की एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें साफ नजर आया कि जैसे ही बस फैंस के बीच पहुंची, मोबाइल से एक झलक पाने को बेताब फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक फैन ने बस के शीशे में से दिखाई दे रहे धोनी की तस्वीरें भी लीं। ये वीडियो पीछे चल रही टीम की बस में से किसी ने रिकॉर्ड किया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1659861307628085250?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1659861307628085250%7Ctwgr%5E49a13c969f7b1801454eea6a8594e931c4bc7068%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fipl-2023-fans-frenzy-surrounding-ms-dhoni-csk-hits-the-roof-in-delhi-watch-4051355

चौथे नंबर पर उतरे एमएस धोनी 

धोनी ने भी अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जब वे बल्लेबाजी करने आए तो स्टेडियम में चारों ओर धोनी-धोनी गूंज उठा। हालांकि धोनी 4 गेंदों में 5 रन ही बना पाए। 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद सीएसके ने इस मुकाबले में 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद सीएसके ने 14 मैचों में 17 अंक और 0.652 की नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में शानदार एंट्री ले ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ