IPL 2023: ये गेंदबाज है डेथ ओवरों का किंग, चटका चुका है 14 विकेट, देखें टॉप पांच गेंदबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Most wickets in death overs
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Most wickets in death overs
IPL 2023: आईपीएल 2023 अंतिम पड़ाव पर है। पहला क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है। जिसमें गुजरात ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को 172 रनों पर रोक दिया है। गुजरात के लिए इस मुकाबले में मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। ये गेंदबाज डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर रहा है।
अगर इस सीजन डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाजों पर नजर डालें तो मोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 11 विकेट डेथ ओवरों में निकाले हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के मथीशा पथिराना हैं, जिन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं।
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने कुल 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। खास बात ये है कि इस खिलाड़ी ने डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा 14 विकेट निकाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस गेंदबाज का 10 ओवरों के बाद ही इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि इस गेंदबाज ने डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
14 – मथीशा पथिराना- CSK (ER: 7.63)
11 – युजवेंद्र चहल- RR- (ER: 8)
11- मोहित शर्मा- GT (ER: 9.25)
11 – हर्षल पटेल- RCB (ER: 11)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: