KKR vs SRH: 'इस पर भरोसा करना मुश्किल' रोमांचक मैच में हार के बाद दुखी हुए एडन मार्करम, बताई वजह

IPL 2023 KKR vs SRH Aiden Markram

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ये हैदराबाद की टूर्नामेंट की सांतवी हार थी। इसके बाद टीम के कप्तान एडन मार्करम काफी निराश दिखाई दिए। उन्होंने अपनी धीमी बल्लेबाजी को इसकी वजह बताई ।

विज्ञापन

एडन मार्करम ने हार के पीछे बताई ये वजह

सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में एक समय तक जीत के बेहद करीब थी। टीम को 5 ओवर में सिर्फ 38 रन चाहिए थे और 5 विकेट भी हाथ में थे। लेकिन केकेआर ने दमदार वापसी की और टीम को 20 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बनाने दिए। इसे देखकर एसआरएच के कप्तान हैरान रह गए।

विज्ञापन

उन्होंने मैच के बाद कहा कि – ‘कठिन, अंतिम ओवरों में अच्छी क्रिकेट खेलनी थी, लेकिन हम गलत हो गए। इस पर भरोसा करना मुश्किल। क्लासेन ने अच्छी बल्लेबाजी की, मैंने शुरुआत में संघर्ष किया और यही कारण था कि हम शॉर्ट रह गए। गेंदबाज अच्छे थे, बल्लेबाजों ने भी शुरुआत की। इसे लेना कठिन है, हम इससे सीखते हैं। यदि हम अमल नहीं कर सकते हैं, तो हमें नेट्स पर वापस जाने और बेहतर योजना बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे प्लेऑफ को लेकर कहा कि’ ये लोग इस स्थान पर खेल चुके हैं इसलिए हमें पता है कि क्या उम्मीद करनी है। उम्मीद है कि स्थिति हममें सर्वश्रेष्ठ लाएगी। उम्मीद है, हम खुद को एक मौका देने के लिए चार में से चार जा सकते हैं।’

मैच का लेखा- जोखा

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा 31 गेंदों पर 42, रिंकू सिंह 35 गेंदों पर 46; की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से मार्को जानसन और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम 40 गेंदों पर 41, हेनरिक क्लासेन 36 के चलते महज महज 166 रन ही बना सकी। कोलकाता की ओर से शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ