IPL 2023: 'धोनी से बेहतर स्पिनर्स को कोई मैनेज नहीं', कैप्टन कूल की तारीफ में इरफान पठान ने दिया ये बयान
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023
IPL 2023: आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से मात दी। इस मैच में चेन्नई के स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिले, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों पर दवाब बनाने में वह कामयाब रहे। इस मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठाने ने एमएस धोनी की तारीफ में बड़ी बात कही है।
IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने जिस तरह से स्पिन गेंदबाजों कराई उससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस मैच के बाद एमएस धोनी का तारीफ में बड़ी बात कही। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘ये एक स्लो पिच थी और स्पिनर्स को एम एस धोनी से बेहतर कोई मैनेज नहीं करता है।’
इरफान पठान ने आगे कहा कि एमएस धोनी ने काफी अच्छी तरह से स्पिन का प्रयोग किया। जिस तरह से स्पिनर्स ने गेंदबाजी की दिल्ली कैपिटल्स की टीम उससे कभी बाहर आ ही नहीं सकी।’ आपको बता दें कि दिल्ली यह मैच 27 रनों से हार गई। स्पिन के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
आपको बता दें कि दिल्ली के खिलाफ रवींद्र जडेजा, महेश तीक्षणा और मोइन अली ने शानदार प्रदर्शन किया और इन तीनों ने सटीक गेंदबाजी की। हालांकि सिर्फ जडेजा ने 1 विकेट लिया। मोइन अली ने 4 ओवर में 16 रन दिए। जडेजा ने 4 ओवर में 19 और महीष तीक्षणा ने 3 ओवर में 18 रन दिए। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 140 रन ही बना पाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: