IPL 2023: रिंकू सिंह से 5 छक्के खाने के बाद यश दयाल की दमदार वापसी, पहले ही ओवर में चटका डाला विकेट

IPL 2023 GT vs SRH Yash Dayal Abhishek Sharma

IPL 2023 GT vs SRH Yash Dayal Abhishek Sharma

नई दिल्ली: आपको वो मैच याद होगा जब केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। रिंकू ने जिस गेंदबाज की बॉलों पर ये छक्के लगाए उसका नाम है- यश दयाल। गुजरात टाइटंस के उस गेंदबाज ने महीनेभर बाद दमदार वापसी की है। सोमवार को आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में एक बार फिर यश नजर आए तो क्रिकेटप्रेमियों को वो मैच याद आ गया। हालांकि यश ने पहले ही ओवर में अपना जलवा दिखाकर ये साबित कर दिया कि यदि लगातार मेहनत की जाए तो हर स्थिति से उबरा जा सकता है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का किया शिकार 

यश ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सन राइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा का शिकार किया। चार गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे अभिषेक दयाल की शानदार गेंद में फंसे और ऋद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। इस तरह अभिषेक को इस अहम मुकाबले में महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर गेंदबाजी करने आए यश ने अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा और पहले दो ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया। यश की बेहतरीन वापसी देख सोशल मीडिया भी खुश हो गया। क्रिकेटप्रेमियों ने उनकी वापसी की तारीफ की है।

विज्ञापन

https://twitter.com/aftab169/status/1658145957727600640

https://twitter.com/utsav045/status/1658144595161792512

विज्ञापन

https://twitter.com/CricFnatic/status/1658144157767188481

बीमार हो गए थे यश दयाल 

यश ने इससे पहले 9 अप्रैल को अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद वे थोड़े परेशान भी रहे। कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने बताया था कि यश दयाल बीमार थे और उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है।जीटी को भी गेंदबाजी में उनकी जगह नहीं मिल पाई। आखिरकार उन्हें अहम मुकाबले में वापसी का मौका दिया गया। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ