IPL 2023: 'मैंने इंतजार किया और फिर अटैक करने का सोचा' शतक जड़ने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने बताई अपनी स्ट्रेटजी

IPL 2023 Prabhsimran Singh PBKS vs DC

IPL 2023, DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 65 गेंदों में 10 चौके-6 छक्के ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 103 रन जड़े और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इस शतकीय पारी के बाद उन्होंने टीम मैनेजमेंट का धन्यवाद कहा और अपने सेलिब्रेशन पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

सेंचुरी जड़ने के बाद गदगद हुए प्रभसिमरन, कही ये बात

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में शतक जड़ने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने अपने प्लान के बारे में बताया। उन्होंने पिच को भी धीमा और बल्लेबाजी के लिए कठिन बताया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने कहा कि – ‘मैंने समय लेने और खराब गेंदों को कन्वर्ट करने के बारे में सोचा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि-‘ जैसा कि मैंने सीजन की शुरुआत की थी, मैं इसे एक अच्छा सीजन बनाना चाहता था। पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन थी लेकिन सेट बल्लेबाज के लिए आसान थी। घरेलू क्रिकेट में भी मैं इसी तरह जश्न मनाता हूं। मैं मैनेजमेंट को धन्यवाद कह रहा था। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को खेलना आसान था और गेंदें मेरे स्लॉट में थीं। हम 170 के बारे में सोच रहे थे और हम इसके करीब पहुंच गए।’

मैं सीनियर खिलाड़ियों से बात करता हूं- प्रभसिमरन

वहीं उन्होंने आगे मैनेजमेंट का धन्यवाद करते हुए कहा कि – ‘हमने शीर्ष पर कुछ विकेट गंवाए थे, इसलिए हमारी योजना खेल को थोड़ा गहराई तक ले जाने की थी। मैं लंबे समय से टीम के साथ हूं और जब आपको लगातार मौके मिलते हैं तो आपको इसका फायदा उठाना होता है। शुरुआत में विकेट थोड़ा कठिन था और योजना कुछ साझेदारी बनाने और फिर कुछ गेंदबाजों को निशाना बनाने की थी। मैं सीनियर खिलाडिय़ों से भी बात करता हूं, जो मुझसे कहते रहते हैं कि मैं खेल को गहराई तक ले जाऊं और शुरुआत करने पर इसे बड़ा बनाऊं। अवसरों के लिए प्रबंधन का वास्तव में आभारी हूं।’

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 45 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में प्रभसिमरन और सैम कर्रन (20) ने 54 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की।इसके बाद प्रभसिमरन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले के बाद बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद बरार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम ढह गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ