IPL 2023 DC vs GT live: पैर में पट्टी, हाथ में बैसाखी, टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचा चैंपियन

IPL 2023 DC vs GT live Rishabh Pant reached Arun Jaitley Stadium

IPL 2023 DC vs GT live Rishabh Pant reached Arun Jaitley Stadium

IPL 2023 DC vs GT live: आईपीएल के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की टीम आमने-सामने है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा है। इस अहम मुकाबले मे दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ऋषभ पंत खुद स्टेडियम पहुंचे हैं। ऋषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ पंत के स्टेडियम में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह डगआउट में बैठे नजर आ रहे हैं। अपनी गाड़ी से स्टेडियम पहुंचे और बैसाखी की मदद से स्टैंड तक पहुंचे। उन्होंने सफेद कलर की टी शर्ट पहुनी हुई है। वह काला चश्मा भी लगाए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/VinayakVibes/status/1643261230755483649?s=20

पिछले साल हुआ था पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में पंत की कार में आग लग गई थी। हालांकि पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। इस दुर्घटना के बाद पंत को कई तरह की सर्जरी करानी पड़ीं। उनके फैर में फ्रैक्चर हुआ है। जिससे पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। इसी के चलते वह आईपीएल नहीं खेल पाए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/vineetsharma94/status/1643261038446661632?s=20

अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। दिल्ली को शुरुआत में ही 4 बड़े झटके लग चुके हैं। 8.3 ओवर का खेल होने तक दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Stars_ki_Duniya/status/1643263981585600512?s=20

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (सी), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (डब्ल्यू), एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नार्जे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ