IPL 2023 Final: साई सुदर्शन ने 'फाइनल' को बना दिया खास, गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में रच दिया इतिहास

IPL 2023 Final CSK vs GT Sai Sudharsan IPL Final Highest Total

IPL 2023 Final CSK vs GT Sai Sudharsan IPL Final Highest Total

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला कई मायनों में खास रहा। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बारिश से धुलने की वजह से सोमवार को रिजर्व डे पर खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महा-मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। इनमें से एक गुजरात टाइटंस टीम के नाम रहा।

विज्ञापन

टाइटंस ने बनाया IPL के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

दरअसल, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन जड़े। ये आईपीएल इतिहास में फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले किसी भी टीम ने इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड सन राइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज था। जिन्होंने 2016 में आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। SRH ने इस फाइनल को 8 रन से जीता था। आईपीएल फाइनल में अब 200 से ज्यादा 6 स्कोर हो गए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1663226631257997314

साई सुदर्शन का तूफान

अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने जमकर तूफान मचाया। साई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 96 रन जड़े। साई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें ऋद्धिमान साहा के 54, शुभमन गिल के 39 और हार्दिक पांड्या के नाबाद 21 रन भी शामिल रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ