IPL 2023: धोनी की बेटी जीवा ने पापा को किया चीयर, छक्कों पर खूब बजाईं सीटियां, देखें वीडियो
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 CSK vs DC MS Dhoni daughter Ziva cheers her father
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 CSK vs DC MS Dhoni daughter Ziva cheers her father
IPL 2023: आईपीएल 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। कप्तान एमएस धोनी के बल्ले से 9 गेंद पर 20 रन निकले। इस दौरान माही ने 2 तूफानी छक्के भी जड़े। धोनी के छक्कों पर उनकी बेटी जीवा सीटी बजाती दिखीं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1656330236894773248?s=20
दरअसल, एमएस धोनी 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने आखिरी के 2 ओवरों में शानदार हिटिंग का नजारा पेश किया और टीम को 167 रनों तक पहुंचा दिया। यह मैच चेन्नई अपने घर में खेल रही है, जिसे देखने के लिए कैप्टन कूल का परिवार भी पहुंचा है। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा स्टेडियम में नजर आईं।
https://twitter.com/Who_Sumit/status/1656323823086768128?s=20
अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बोर्ड पर लगाए हैं। शिवम दुबे ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के लगाए। सीएसके की पारी में कुल 10 चौके लगे और 7 छक्के लगे। अब दिल्ली को मैच जीतने के लिए 168 रन बनाने हैं।
https://twitter.com/Avinuuu/status/1656327247228444673?s=20
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (c & wk), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: