IPL 2023: 15 साल, 4 टाइटल और 10वीं बार फाइनल में MS धोनी की टीम, देखें CSK का शानदार सफर

IPL 2023 Chennai Super Kings reached 10th time final

IPL 2023 Chennai Super Kings reached 10th time final

IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने कमाल किया है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हराया और फाइनल में पहुंचे वाली पहली टीम बन गई है। पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को जीत के लिए 173 रन का टारगेट दिया था। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना पाई और 15 रनों से मैच हार गई।

विज्ञापन

इस जीत के साथ चेन्नई की टीम इस लीग के इतिहास में 10वां बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बन गई है। अब दूसरे क्वालिफायर में मुंबई बनाम लखनऊ वाले मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वो गुजरात टाइटन्स से 26 मई को मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन

इस सीजन से पहले चेन्नई का आईपीएल में सफर

इस सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई ने 13 बार आईपीएल में हिस्सा लिया था। इस दौरान कुल 11 बार प्लेऑफ के लिए और 9 बार फाइनल में जगह बनाई थी। एमएस धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने कुल 4 बार टाइटल जीता है और 5 बार रनरअप रही है। इस सीजन भी सीएसके पांचवा खिताब भी जीत सकती है।

विज्ञापन

2 बार क्वालिफाई नहीं कर पाई थी CSK

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सिर्प 2 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। आईपीएल 2020 में ऐसा पहली बार हुआ था, जब चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद साल 2022 यानी पिछले सीजन में भी चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ