IPL 2023: प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल का ऐलान, BCCI ने बताई जगह
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 Playoffs Final Schedule Venue
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 Playoffs Final Schedule Venue
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2023 प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बोर्ड ने कहा कि प्लेऑफ और फाइनल 23 मई से 28 मई तक चेन्नई और अहमदाबाद में खेला जाएगा।
क्वालीफायर-1 का आयोजन 23 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगा। उसके बाद 24 मई को इसी जगह एलिमिनेटर होगा। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम 26 मई को क्वालीफायर 2 और 28 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। चेन्नई ने आखिरी बार 2019 में आईपीएल प्लेऑफ खेल की मेजबानी की थी जब मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
लीग के 70 मैच 21 मई तक खेले जाएंगे। आखिरी मैच आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। लीग के तहत हर टीम 14-14 मुकाबले खेलेगी। इसमें से बेस्ट 4 को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: